{"_id":"6725125634a24df4cd0feba9","slug":"women-ran-away-with-5-gold-rings-and-chain-etah-news-c-163-1-eta1001-125174-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सोने की 5 अंगूठी और चेन लेकर महिलाएं हुईं फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सोने की 5 अंगूठी और चेन लेकर महिलाएं हुईं फरार
Fri, 01 Nov 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 01 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां में उपेंद्र कुमार निवासी धोलेश्वर ने दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी पत्नी के पर्स से ये महिलाएं टप्पेबाजी कर सोने की 5 अंगूठी और एक चेन ले गईं।
उपेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को पत्नी शिवानी अपने मायके प्रहलादपुर से धोलेश्वर आ रही थी। रास्ते में उसके साथ अन्य महिलाएं भी ऑटो में बैठी थीं। चलते ऑटो में ये महिलाएं कुछ हरकत कर रही थीं। लेकिन सड़क पर निर्माण कार्य होने की वजह से शिवानी ने ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा पत्नी ने इन लोगों पर शक भी नहीं किया। थोड़ा आगे बढ़ने पर मुखरना जाने वाले रास्ते पर महिलाएं उतर गईं।
जिटौली अड्डे पर बात करने के लिए शिवानी ने पर्स से फोन निकाला तो उसके होश उड़ गए। पर्स में से सोने की पांच अंगूठी और एक चैन गायब थी। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस के साथ अविनाशी सहाय आर्य विद्यालय के पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे देखे तो उनमें दो महिलाएं दिख रहीं हैं। जो ऑटो में शिवानी के पास बैठी हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।