फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women police officers gave information about rights to girl students

Etah News: महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को दी अधिकारों की जानकारी

Tue, 15 Jul 2025 06:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 15 Jul 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Women police officers gave information about rights to girl students
जैथरा। थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहीं हैं। मंगलवार को स्कूलों के आसपास छात्राओं को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को बताया कि देश को उन पर नाज है। वह देश का भविष्य हैं। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसके लिए प्रदेश एवं केंद्र सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित की हैं। छात्राओं, युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की हैं। सभी पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क, रिपोर्टिंग चौकी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कोई परेशानी होने पर यहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। नारी सुरक्षा और नारी सम्मान के बारे में भी चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया। कांस्टेबल अंजली उपाध्याय, दीपा ने कहा कि बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत को बताएं। उनकी पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। घटना छिपाने से सामने वाले का हौसला बढ़ता है। पहले परिवार में अपनी बात रखें उसके बाद पुलिस को बताएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed