फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women dancing to the beat of the drum decorated with henna on their hands

Etah News: हाथों पर मेंहदी सजा ढोल की थाप पर झूमीं महिलाएं

Sat, 19 Aug 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 19 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women dancing to the beat of the drum decorated with henna on their hands
एटा/अलीगंज/मारहरा। जिले में शहर से लेकर गांव तक हरियाली तीज की धूम रही। महिलाएं हाथों पर मेंहदी सजाकर ढोल की थाप पर खूब झूमीं। कई विद्यालयों में मेंहदी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजयी रहने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। कहीं कहीं इसे कजली तीज भी कहा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। इस अवसर पर कहीं गेरू से दीवार पर आकृति बनाकर पूजा की जाती है। तो कहीं मिट्टी के गौरी-शंकर बनाकर इनकी पूजा-अर्चना की जाती है। यह भी कहा जाता है कि इस दिन जो कुंआरी लड़कियां व्रत रखती हैं उनको अच्छा वर प्राप्त होता है। वहीं सुहागिनों के पति की आयु लंबी होती है। शहर के आइडियल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिमा शर्मा विजयी रहीं। उनको प्रीती सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पूनम वशिष्ठ सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन



अलीगंज में भी हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने घरों में विशेष पकवान तैयार किए। हरियाली तीज पर पुआ और मालपुआ का विशेष महत्व माना जाता है। महिलाओं ने श्रंगार कर परंपराओं के हिसाब से गौरा-गौरी की पूजा की। पूजा के बाद घर में बुजुर्गों एवं मान्य पक्ष के लोगों को उपहारों के साथ पारंपरिक सामग्री दी। शाम के समय घरों मे झूले भी डाले गए और इन झूलों पर झूलकर तीज की खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारहरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा में मेहंदी व फूल-पत्तियों से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता नोडल एवं सहायक अध्यापक ओमवीर ने कराई। इसमें चार-चार छात्र-छात्राओं के ग्रुप बनाए गए। बच्चों ने बड़े ही उत्साह से रंगोली बनाई और मेंहदी लगाई। मेंहदी में सोनी प्रथम, प्रिया, कविता द्वितीय एवं मनु तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं रंगोली में आदित्य प्रथम, हिमांशु द्वितीय एवं विवेक, विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरुषोत्तम, पुष्पेंद्र सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।



हरियाली तीज पर लगा मेला
मारहरा। कसबा के हनुमान चौक स्थित पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन मौनी बाबा बगीची समिति द्वारा हरियाली तीज पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन शनिवार से किया गया। झूले, खेल-तमाशों के अलावा कासगंज से आए नौटंकी कलाकर लोगों का मनोरंजन करेंगे। मेले का आयोजन अशोक शाह एवं रवेंद्र शाह के नेतृत्व किया जा रहा है। कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि मेले में बच्चों के लिए सर्कस एवं आसमानी झूला मनोरंजन का केंद्र है। वहीं निशुल्क स्वास्थ्य कैंप एवं किसानों की फसलों में पैदावार बढाने के लिए शिविर लगाए गए हैं। संवाद



जेल में मेंहदी लगाकर महिला बंदियों ने मनाई हरियाली तीज
एटा। जिला कारागार में महिला बंदियों ने हरियाली तीज का त्योहार मनाया। यहां पर कारागार प्रशासन की ओर से सभी को सुहाग का सामान मुहैया कराया गया। उनको तनाव से दूर रखने के लिए घर जैसा माहौल देने का प्रयास किया गया। इनके लिए अलग से पकवान भी बनाए गए।जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को शनिवार की सुबह सुहाग का सामान चूड़ियां, मेंहदी आदि उपलब्ध करा दिया गया था। उनको जरूरत की हर चीज मुहैया कराने कराई गई। इसके बाद महिला बंदियों ने हरियाली तीज की सभी रस्मों को पूरा किया और हाथों में मेंहदी लगाकर त्योहार को मनाया। कहा कि महिलाओं में श्रावण मास के हर त्योहार को मनाने का एक अलग ही उत्सुकता और अंदाज होता है।




हरियाली तीज का विशेष महत्व भी है। इसको लेकर पहले से ही तैयारियां कराई गईं। सुहाग का सामान के साथ ही घर जैसा माहौल देने के लिए अलग से पकवान बनवाए गए। ताकि महिला बंदियों को तनाव से दूर रखा जा सके। उनको पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। महिला बंदियों ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना भी की। ऋत्विक प्रियदर्शी प्रभारी जेलर, शशिकला और तेजपाल डिप्टी जेलर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed