फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's condition worsens after delivery, death

Etah News: प्रसव बाद महिला की बिगड़ी हालत, मौत

Tue, 28 Nov 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman's condition worsens after delivery, death
एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित एक नर्सिंग होम में रविवार की रात एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। नर्सिंग होम के कर्मियों द्वारा प्रसूता को एंबुलेंस में पहुंचा दिया गया और रेफर करने की बात कही गई। कुछ ही देर में प्रसूता की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है बाद में समझौता हो गया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


सकीट थाना क्षेत्र के खड़ीत मिलावली गांव निवासी जवाहर सिंह ने बताया उसकी पत्नी राखी को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर वह शहर के शिकोहाबाद रोड पर संचालित लाइफ केयर नर्सिंग होम लेकर पहुंचा। यहां रात के समय प्रसव हुआ। इसके बाद पत्नी की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि नर्सिंग होम के कर्मियों द्वारा उसकी पत्नी को एंबुलेंस में पहुंचा दिया गया और उसे रेफरल लेटर थमा दिया। कुछ ही देर में उसकी पत्नी की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया प्रसूता की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत भी नहीं आई है। मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed