{"_id":"67227897f3f049290b03fb2a","slug":"womans-body-found-on-neighbours-terrace-accused-of-murder-etah-news-c-163-1-eta1001-125137-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पड़ोसी की छत पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पड़ोसी की छत पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
Wed, 30 Oct 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां के गांव दुल्हा में बुधवार को पड़ोसी की छत पर महिला का शव मिला। मृतका के पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। गले पर निशान पाए गए हैं।
गांव दुल्हा निवासी रामनिवास ने बताया कि बेटी खुशबू (24) का विवाह कोतवाली नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी अजय के साथ 2021 में किया था। कुछ समय बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज को लेकर परेशान करने लगे। जिसके बाद बेटी घर आ गई। दामाद कई बार लेने भी आए लेकिन वह गई नहीं थी। गांव में ही पड़ोस में रहने वाली एक महिला हमारी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने पास रखती थी। बाजार जाने से लेकर अन्य कामों में भी वह बेटी के साथ ही रहती थी। अपने घर पर रखकर ही काम करवाती थी। महिला के साथ कई अन्य लोग भी मिले हुए हैं।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को महिला हमारी बेटी को लेकर बाजार गई थी। वहां से कुछ खाने-पीने का सामान लेकर आई थी। बुधवार की सुबह जब हम लोग सफाई करने गए तो उस महिला की छत पर बेटी अचेतावस्था में पड़ी थी। यह देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बेटी को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सीओ जलेसर कृष्णमुरारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम पहुंची। घटना के हर पहलू की गहनता के साथ जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।