{"_id":"67c0a96f05bd4e15fd008296","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-noose-brother-accuses-of-murder-etah-news-c-163-1-eta1001-130276-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 27 Feb 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर मुस्की में बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसको उतारा। मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। भाई ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया।
थाना व कस्बा सिढ़पुरा जिला कासगंज निवासी मानवेंद्र ने बताया कि 2018 में बहन प्रियंका की शादी धूमधाम के साथ गांव दौलतपुर मुस्की निवासी अमित यादव के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। कुछ समय बाद ही पति परेशान करने लगा और 3 वर्ष पूर्व अमित ने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली। मामला कोर्ट में चल रहा था, जिसमें बहन की जीत हुई थी। दूसरी पत्नी मायके चली गई थी। लगभग 15 दिन पहले ही प्रियंका मायके से ससुराल आई थी। बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने घर के कमरे में पंखे पर साड़ी के फंदे से शव लटका दिखा तो डायल 112 को कॉल कर दी।
मानवेंद्र ने बहनोई सहित अन्य ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि हम लोग पहुंचे तो घर पर कोई नहीं मिला। बहन को मारकर शव को फंदे से लटकाया है, ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। सीओ जलेसर नितीश गर्ग भी पहुंचे। बताया कि कि मौत कैसे हुई, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही पता लग सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।