फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's body found hanging, accused of murder

Etah News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sat, 01 Jul 2023 04:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Jul 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, accused of murder
चेहरे पर पिटाई से चोटों के निशान, पति सहित 6 के खिलाफ रिपाेर्ट
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला पुडिहार का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला पुडिहार में शुक्रवार की देरशाम फंदे पर महिला का शव लटका मिला। मायके वालों ने पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या करने और शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के पति सहित 6 ससुरालीजन के खिलाफ मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला पुड़िहार निवासी अतवीर सिंह की पत्नी शीलम देवी (24) की मौत हुई है। मृतका की मां गुड्डो देवी निवासी गांव नगला गुलरिया थाना सकीट का आरोप है कि बेटी की पिटाई करने के बाद गला दबाया गया और बाद में शव को फंदे पर लटका दिया गया। आरोप है कि बेटी काे अतवीर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करता चला आ रहा था। एक बेटा भी दोनों के संसर्ग से हुआ, तो सोचा कुछ बदलाव आएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अतवीर ने अपने भाई हरवीर सिंह, मनवीर सिंह, साधू सिंह और बहन रंजना व नीतू के साथ मिलकर पिटाई की, जिसकी वजह से चेहरे पर चोटों के निशान भी बने हुए हैं।
विज्ञापन

बताया कि जानकारी मिलने पर परिजन के साथ बेटी की ससुराल पहुंची तो शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। जबकि ससुरालीजन फरार हो थे। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि महिला की करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed