फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's body found hanging, accused of murder

Etah News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Mon, 24 Jun 2024 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 24 Jun 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, accused of murder
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। आसपास के लोगों ने महिला के शव को उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। गांव मीलगढ़ी थाना निधौली कलां निवासी उपदेश कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर 2012 को बहन कीर्ति (35) की शादी इसी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी दिनेश कुमार के साथ धूमधाम से की थी। लेकिन कुछ समय बाद ही दिनेश बहन को परेशान करने लगा। कीर्ति ने कई बार फोन पर बताया कि पति के अलावा सास शीला देवी और ननद मीरा उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करते हैं। इसको लेकर कई बार हमने बहनोई को समझाया भी था। लेकिन ये लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आए। रविवार की शाम इन लोगों ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने हमें फोन कर सूचना दी, जिसके बाद हम पहुंचे तो देखा बहन के गले पर निशान थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला दिव्यांग थी, पति उसको काफी परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
जेवरात को लेकर पोस्टमार्टम पर ही हुआ विवाद
एक ओर महिला का शव पोस्टमार्टम हाउस के अंदर रखा हुआ था। मायके पक्ष के लोग शोक में डूबे हुए थे। तो वहीं दूसरी ओर दोनों ही पक्षों के कुछ लोग शादी में दिए गए जेवरात को लेकर बहस करते दिखे। इतना ही नहीं दो लोगों के मध्य कहासुनी भी होने लगी और विवाद बढ़ने लगा। जिसके बाद कुछ लोगों ने बमुश्किल इन लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed