{"_id":"60d76a0f8ebc3ed77e34ca67","slug":"woman-murdered-by-calling-her-in-laws-on-the-pretext-of-bhagwat-etah-news-agr4974514125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत के बहाने ससुराल बुलाकर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत के बहाने ससुराल बुलाकर महिला की हत्या
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव जिटौली में भागवत के बहाने ससुराल बुलाकर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। दहेज को लेकर उसका पति से विवाद चल रहा था और मामला अदालत में विचाराधीन है।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी योगेंद्र सिंह का आरोप है कि उसकी बहन नीतू (26) की शुक्रवार रात गला दबाकर हत्या की गई है। योगेंद्र ने बताया कि बहन की शादी 21 फरवरी 2014 को विशेष कुमार निवासी जिटौली के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर नीतू का उत्पीड़न किया जाने लगा। इसके बाद 2016 में भरण-पोषण का वाद अदालत में दायर किया।
तभी से नीतू मायके में रह रही थी। विशेष कुमार ने 23 जून को अपने गांव में भागवत कथा का आयोजन कराया। इसमें परिवार के सभी सदस्यों की मौजूदगी जरूरी बताते हुए नीतू को भेजने के लिए कहा। हम लोगों ने सोचा कि कुछ बदलाव हो गया होगा। ऐसे में नीतू को जिटौली भेज दिया। आरोप है कि शुक्रवार रात गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बेड पर डालकर ससुरालीजन फरार हो गए। मृतका के पिता सत्यपाल सिंह ने विशेष कुमार सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विवाहेत्तर संबंधों का करती थी विरोध
योगेंद्र का आरोप है कि विशेष कुमार के एक अन्य महिला से संबंध थे। इसका नीतू विरोध करती थी। वह महिला भी भागवत में आई थी, इसको लेकर कहासुनी भी हुई।
छत पर टूटी पड़ी मिलीं चूड़ियां
योगेंद्र का कहना है कि बहन की हत्या छत पर गला दबाकर की गई। यहां बहन ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। इस दौरान उसकी चूड़ियां टूट गईं और नीतू के हाथों में खरोंच के निशान बन गए।
-----वर्जन-----
विवाहिता का दहेज उत्पीड़न का मामला अदालत में चल रहा था। भागवत में बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। -शंभूनाथ सिंह, थाना प्रभारी निधौली कलां