फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman kept writhing in pain ambulance did not arrive gave birth to a newborn on a deserted road

UP: दर्द से तड़पती रही गर्भवती महिला, नहीं पहुंची एंबुलेंस; सुनसान सड़क पर दिया नवजात को जन्म

Mon, 03 Feb 2025 08:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 03 Feb 2025 08:07 PM IST
सार

सुनसान सड़क पर रास्ते में महिला को प्रसव हो गया। अकेला पति कभी पत्नी-नवजात को संभालता तो कभी परिजनों को फोन करता। कुछ समय बाद एंबुलेंस पहुंची। तब अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Woman kept writhing in pain ambulance did not arrive gave birth to a newborn on a deserted road
गर्भवती महिला - फोटो : एएनआई

विस्तार

एटा के जैथरा कस्बे में सोमवार तड़के एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन काफी देर तक नहीं पहुंची। पति बाइक पर बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहा था, रास्ते में समस्या बढ़ गई और सड़क पर खुले में प्रसव हो गया।
विज्ञापन


कस्बे के पुरानी बस्ती निवासी अभिषेक ने बताया कि गर्भवती पत्नी सलोनी को सोमवार सुबह 3:30 बजे प्रसव पीड़ा हुई। एंबुलेंस बुलाने के लिए 102 नंबर पर कॉल किया। बताया गया कि कुछ ही देर में एंबुलेंस पहुंच जाएगी, लेकिन करीब 15 मिनट बाद भी नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


पति ने बताया कि पत्नी को दर्द बढ़ता गया तो मजबूरन मैं उसे बाइक पर बैठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने बताया कि अब प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होने लगे हैं। इसके बाद फिर पत्नी को बाइक पर बैठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जाने लगा। कुछ ही आगे निकलने पर पत्नी दर्द से चिल्ला उठी। जैसे ही डाकघर के पास बाइक रोककर उसे उतारा, तभी सड़क पर गिर पड़ी और प्रसव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि यह देख मेरे हाथ-पैर फूल गए। कभी पत्नी-बच्चे को संभालता तो कभी परिजन को फोन करता। आसपास भी कोई नहीं था। करीब चार बजे एंबुलेंस वहां आई तब उसके जरिए पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। परिजन भी आ गए। 


अभिषेक ने बताया कि एंबुलेंस समय पर नहीं मिली, ऐसे में पत्नी की जान खतरे में थी। प्रसव के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जच्चा-बच्चा दोनों ही ईश्वर की कृपा से स्वस्थ हैं। पत्नी को नई जिंदगी मिली है। वाहन प्रभारी लोकमन सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला जानकारी में नहीं आया है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed