फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies of electric shock while performing puja

Etah News: पूजा करते समय करंट लगने से महिला की मौत

Thu, 23 Oct 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 23 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of electric shock while performing puja
मृतिका नीतू
एटा। घर पर पूजा करते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना कस्बा व थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज की है।
विज्ञापन

कस्बा व थाना सिढ़पुरा निवासी लविश कुमार ने बताया की पत्नी नीतू (28) बृहस्पतिवार को सुबह के समय लगभग 8:30 बजे घर के मंदिर में पूजा कर रहीं थीं। उसी समय वहां लगी हुई बिजली की झालर के कटे हुए तार में हाथ लग गया। करंट लगने से नीतू झुलस गई और तेज आवाज निकली। चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि नीतू बेहोश हो गई है। एक स्थानीय चिकित्सक को घर पर बुलाया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाएं। वहां पहुंचे तो चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज एटा के लिए रेफर कर दिया।

यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। लविश ने बताया कि लगभग 8 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और एक बेटी है। मां की मौत के बाद बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसको नहीं पता कि मां अब इस दुनिया में नहीं रही। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed