फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies, husband injured in bike collision

Etah News: बाइकाें की भिड़ंत में महिला की मौत, पति घायल

Tue, 11 Feb 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, husband injured in bike collision
मृतका रविता का फाइल फोटो - फोटो : मृतका रविता का फाइल फोटो
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। उसका पति घायल हुआ है। वहीं, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 2 महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


थाना जैथरा के गांव सुल्तानपुर निवासी निर्देश कुमार ने बताया कि वह पत्नी रविता (25) को बाइक से लेकर एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने कासगंज जा रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज मार्ग पर लिप्टन पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसके चलते हम दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से हमें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने रविता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात के गांव रामपुर घनश्याम निवासी प्रीती ने बताया कि पति सुभाष मजदूरी करते हैं। मंगलवार की सुबह घर से शहर की ओर जाने के लिए बाइक लेकर निकले थे। गांव के बाहर गंजडुंडवारा मार्ग पर पहुंचते ही स्कूटी से टक्कर हो गई। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी वाहन से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में नीरज और साबुद्दीन निवासी इस्लाम नगर, हरिओम और सावित्री व नीरज देवी निवासी पुठिया थाना पिलुआ घायल हो गए। नीरज को आगरा रेफर किया गया है। शेष का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed