फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies, husband and brother injured after loader overturns

Etah News: लोडर पलटने से महिला की मौत, पति और भाई घायल

Mon, 08 Apr 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 08 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, husband and brother injured after loader overturns
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र में अलीगंज रोड पर बेकाबू होकर लोडर गाड़ी पलट गई। इसमें बैठी एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति और साथी घायल हो गए। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में छह लोग घायल हुए हैं। जिनको मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बागवाला थाना क्षेत्र सड़क पर बाइक को बचाने के चक्कर में अलीगंज से एटा की तरफ आ रही लोडर गाड़ी बेकाबू हो गई और पलट गई। इसमें सवार राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपूर टहला निवासी नानू (28) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति सचिन व भाई राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली निवासी राहुल ने बताया की बहनाेई सचिन कुमार दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वहीं रहने के लिए मकान ले लिया था। रविवार को वह बहन व बहनोई के साथ उनके गांव से सामान लेने आया था।
विज्ञापन


सोमवार को सामान लेकर लोडर वाहन से दिल्ली जा रहे थे। अलीगंज रोड स्थित बागवाला थाना क्षेत्र में वाहन के सामने बाइक आ गई जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का पहिया गड्ढे में चला गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतका के परिजन मेडिकल कॉलेज से बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही बाग़वाला थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी अंकुर अपनी मां सुधा देवी के साथ बाइक से रिज़ोर थाना क्षेत्र में किसी कार्य से आया हुआ था। वापस जाते समय रजकोट गांव के पास कार की चपेट में आ गया। जिससे दोनों घायल हो गए। कोतवाली नगर के काशीराम कॉलोनी निवासी सान्या अपनी मां अनिशा के साथ बाजार कर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। जेएलएन डिग्री कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसमें दोनों घायल हो गए। वहीं शांति नगर निवासी दिनेश व कोतवाली देहात के बदरिया निवासी रामदेवी भी हादसों में घायल हुए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed