फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies due to collision with unknown vehicle

Etah News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Fri, 16 Feb 2024 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 16 Feb 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to collision with unknown vehicle
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में सहावर मार्ग पर नगला समन के पास गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। महिला सड़क पार कर रही थी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बढ़ेरा निवासी विमला देवी (50) अपने किसी कार्य से गांव से बाहर गई हुई थी। घर लौटते समय ऑटो पकड़ने के लिए जब वह नगला समन के पास पैदल सड़क पार कर रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। लोगों ने जब सड़क किनारे महिला को पड़ा देखा तो सूचना पुलिस व परिजन को दी। पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। महिला का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed