{"_id":"678fdcbb49cd168e4c0cc836","slug":"woman-dies-after-falling-into-pond-etah-news-c-163-1-sagr1016-128590-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तालाब में गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तालाब में गिरने से महिला की मौत
Tue, 21 Jan 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
मारहरा। कस्बे के मिरहची अड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास 52 वर्षीय महिला तालाब में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई।
मोहल्ला मखमूलगंज निवासी जावित्री देवी मंगलवार सुबह झाड़ियों से सूखी लकड़ी इकट्ठा कर रही थीं। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से समीप के तालाब में जा गिरीं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।