{"_id":"682096ff8ffd9434450a707c","slug":"woman-dies-after-being-buried-under-debris-due-to-wall-collapse-etah-news-c-163-1-eta1002-133427-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत
Sun, 11 May 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 11 May 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव गड़िया में रविवार सुबह घर में झाडू लगा रही महिला के ऊपर दीवार भरभराकर गिर गई। परिवार के लोग मलबे के नीचे दबी महिला को निकालकर उपचार के लिए सीएससी जैथरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
गांव गड़िया नत्थू सिंह निवासी रघुवीर ने बताया कि रोज की तरह पत्नी उर्मिला (45) सुबह उठकर घर आंगन में झाडू लगा रही थी। घेर में भूसा भरा हुआ है, इसकी दीवारें कच्ची हैं। अचानक एक दीवार उर्मिला के ऊपर गिर गई। आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग पहुंचे। मलबा हटाकर उर्मिला को बाहर निकाला। रघुवीर ने बताया कि उर्मिला ने उसी समय दम तोड़ दिया था।
6 मई को धूमधाम से हुई थी बेटी की शादी
उर्मिला के 6 बच्चे हैं, जिनमें 4 बेटियां तथा 2 बेटे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि उर्मिला ने अपनी बड़ी बेटी की शादी एक वर्ष पूर्व कर दी थी। इसी वर्ष 6 मई को दूसरी बेटी का विवाह बड़े ही धूमधाम के साथ किया था। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के पति रघुवीर ने रोते हुए कहा कि अब उनके कंधे पर बड़ी जिम्मदारी आ गई है।