फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman died after being buried under debris after wall of kutcha house collapsed In Etah

Etah News: भरभराकर गिरी कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत

Sat, 12 Aug 2023 06:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 06:52 PM IST
सार

एटा में एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
woman died after being buried under debris after wall of kutcha house collapsed In Etah
Etah News: भरभराकर गिरी कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की सुबह करीब छह बजे कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला वहां बने कमरे में सो रही थी। तभी अचानक भरभरा कर गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दब गई। महिला को निकालने में करीब आधे घंटे का समय लगा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


घटना सकरौली थाना क्षेत्र के बारा समसपुर गांव की है। गांव निवासी पप्पू सिंह की पत्नी ममता देवी (40) की मलबे में दबकर मौत हुई है। हादसा के दौरान पति व अन्य परिजन बाहर सो रहे थे, जबकि महिला अंदर सो रही थी। पति ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे का है। वह बच्चों के साथ मकान के बाहर सो रहा था। पत्नी दीवार के पास ही चारपाई डालकर सो रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक दीवार गिरने की आवाज आई तो हड़बड़ाहट में उठकर देखा तो पत्नी मलबे में दबी थी। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग आ गए। सभी ने मिलकर मलबा हटाकर निकाला। तब तक सांसें थम चुकी थीं, फिर भी एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, यहां मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे', सुनकर सन्न रह गए लोग

महिला का कच्चा मकान बना हुआ है। वहां पास में पानी भर गया था। इसके चलते दीवार गिरने की संभावना जताई जा रही है। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। -राजेश कुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed