{"_id":"66abcb9921b557fbe80dd56a","slug":"witness-in-murder-case-threatened-in-court-premises-etah-news-c-163-1-sagr1016-120659-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हत्या के मुकदमे में गवाह को न्यायालय परिसर में धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हत्या के मुकदमे में गवाह को न्यायालय परिसर में धमकी
Thu, 01 Aug 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
एटा। हत्या के मुकदमे के एक गवाह को अदालत परिसर में धमकी दी गई। इस मामले में तीन लोगों पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर के कटरा निवासी जूता व्यावसायी अबरार हुसैन की हत्या मार्च 2023 में की गई थी। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उनके भाई इकरार हुसैन ने बताया कि 18 जुलाई को इस मुकदमे में गवाही चल रही थी। गवाही के बाद हम लोग अदालत परिसर से बाहर आने लगे। तभी वहां आए अजय यादव, खुर्शीद व एक अज्ञात व्यक्ति ने गवाह दानिश की ओर इशारा करके कहा कि यह गवाह है, इसे देखना है। इकरार ने उनसे मामला पूछा तो जान से मारने की धमकी दी। इकरार ने बताया कि ये लोग न्यायालय में गवाह देने में बाधा पहुंचा रहे हैं। साजिश करके कोई भी संगीन घटना कर सकते हैं।
इससे पहले दानिश भी कोतवाली नगर में अगस्त 2023 में रिपोर्ट दर्ज करा चुका है। तब उसने भी अदालत से लौटते समय आरोपियों पर गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। न्यायिक प्रक्रिया में किसी को बाधा उत्पन्न नहीं करने दी जाएगी। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।