फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Will learn operation of robots and maintenance of e-vehicles in Tata's project

Etah News: टाटा के प्रोजेक्ट में रोबोट का संचालन व ई-वाहनों का सीखेंगे रखरखाव

Fri, 24 May 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 May 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Will learn operation of robots and maintenance of e-vehicles in Tata's project
एटा। युवाओं को आधुनिक तकनीकी के मुताबिक दक्ष बनाने के लिए आईटीआई में नए सत्र 2024-25 से नए ट्रेड की पढ़ाई शुरू होगी। इसमें विद्यार्थी न केवल ई-वाहनों के रखरखाव में विशेषज्ञ बनेंगे, बल्कि रोबोट संचालन की विधा भी सीखेंगे। वस्तुओं की डिजाइनिंग, उनके मापन और आकार देने से निर्माण तक की पूरी प्रक्रिया में सिखाई जाएगी। आईटीआई में टाटा के प्रोजेक्ट के तहत यह ट्रेड संचालित की गई है।
विज्ञापन

कासगंज रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का प्रदेश स्तर पर टाटा के प्रोजेक्ट के लिए चयन किया। यहां 3 करोड़ 54 लाख रुपये से टाटा की प्रयोगशाला बनकर तैयार हुई है। प्रशिक्षुओं को यहां रोबोट के संचालन के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ई-वाहन के रखरखाव से लेकर उसमें होने वाली खामियों को दुरुस्त करना सिखाया जाएगा। नए सत्र से दोनों ट्रेड यहां संचालित हो जाएंगीं। इन नए कोर्स के शुरू होने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। नए कोर्साें में प्रवेश लेने वाले युवाओं का प्रशिक्षण के बाद परिसर से ही कॅरिअर प्लेसमेंट कराया जाएगा। यह कोर्स शार्ट टर्म व लांग टर्म के रहेंगे। संस्थान में इन कोर्साें के प्रशिक्षण के लिए प्रयोगशाला को तैयार किया जा रहा है। मशीन स्थापित की जा रही हैं। नए शैक्षिक सत्र में युवाओं को इन कोर्स के लिए प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन

-----
दोनों ट्रेड में हैं 80 सीट
बताया गया दोनों ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन लिए जाएंगे। दोनों ट्रेड में 40-40 सीटें हैं। कुल 80 सीट पर प्रवेश की प्रक्रिया रहेगी। प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने के लिए टाटा की तरह से एक इंजीनियर तैनात रहेगा। इसके अलावा आईटीआई में अनुदेशकों सहित अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का दौर अंतिम चरण में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अन्य ट्रेडों का भी होगा संचालन
यहां भविष्य में एडवांस ऑटोमोबाइल के अलावा थ्रीडी प्रिंटिंग के लांग व शाॅर्ट टर्म के कोर्स भी संचालित किए जाएंगे। जहां बड़ी संख्या में प्रशिक्षु प्रवेश ले सकेंगे।

----
टाटा के प्रोजेक्ट के लिए आईटीआई को प्रदेश स्तर से चुना गया था। यहां टाटा की प्रयोगशाला बनकर तैयार हो गई है। उम्मीद है कि जून से यहां प्रशिक्षओं को प्रशिक्षण दिया जाने लगेगा। यहां दो ट्रेड शुरू की जा रहीं हैं।
अरविंद कुमार, आईटीआई प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed