फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Will be posted every two village officials

हर दो गांव के लिए तैनात होगा एक अधिकारी

Fri, 19 Dec 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 19 Dec 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की सेहत सुधारने और राष्ट्रीय पोषण मिशन में गड़बड़ी रोकने के
विज्ञापन
लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने हर जिला स्तरीय अधिकारी को दो गांवों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपने की योजना बनाई है। बता दें कि इस योजना के तहत नवंबर में डीएम व सीडीओ ने दो-दो गांवों को पहले से ही गोद ले रखा है।


राष्ट्रीय पोषण मिशन द्वारा बच्चों को कुपोषण एवं मृत्यु दर को कम करने के लिए योजना चलाई जा रही है। इसमें शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन कराकर पोषण की श्रेणी निकाली जा रही है। श्रेणी निकालने का कार्य विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किया जा रहा है। श्रेणी के हिसाब से ही बच्चों को पोषण युक्त आहार दिए जाते हैं। ताकि बच्चा कुपोषण से बाहर निकल सके और स्वस्थ रह सके।


मिशन में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो इसके लिए प्रशासन जिले के हर दो गांवों पर एक जिलास्तरीय अधिकारी की तैनाती करने की तैयारी कर रहा है। बताते चलें कि जिले में विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार 225 बच्चे गंभीर कुपोषण और 47513 बच्चे आंशिक गंभीर कुपोषण का शिकार हैं।   



एनजीओ को दी जाएगी जिम्मेदारी
अब तक शून्य से पांच साल के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर बस पंजीरी दी जाती थी। अब जिलाधिकारी की संस्तुति पर एनजीओ व प्राइवेट संस्थाएं बच्चों को दलिया, खिचड़ी, हलुआ आदि पोषक तत्व परोसेंगी। बताते चलें कि अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित की जाने वाली पंजीरी को अधिकांश बच्चे खाने से भी गुरेज करते थे।



ऐसे निकलती है बच्चों की पोषण श्रेणी
पोषण श्रेणी के लिए डब्लूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) द्वारा ग्रोथ कार्ड का सहारा लिया जाता है। इसमें शून्य से पांच साल के बच्चे का वजन किया जाता है। वजन और उम्र के अनुपात से पता लग जाता है कि बच्चा वर्तमान में पोषण की किस श्रेणी में है। कार्ड में सामान्य, आंशिक गंभीर व गंभीर सहित तीन श्रेणियां होती हैं।



डब्लूएचओ रिपोर्ट के अनुसार कुपोषण के आंकड़े
कुल बच्चे       सामान्य           आंशिक गंभीर           गंभीर
167545       119816          47513              225
विज्ञापन





जिलाधिकारी व सीडीओ ने यह गांव लिए गोद
अधिकारी            विकास खंड                         गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी         शीतलपुर                       गाजीपुर पहोरा
जिलाधिकारी               निधौली कलां                       जावड़ा
सीडीओ             निधौली कलां                     पिलुआ

सीडीओ               शीतलपुर                         असरौली




राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत जिले में पोषण मिशन योजना चलाई जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिकायत मंजूर नहीं की जाएगी। संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- बीना सोलंकी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed