{"_id":"58825c774f1c1bba76efe039","slug":"will-also-vote-themselves-will-educate-everyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद भी करेंगे मतदान, सबको करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद भी करेंगे मतदान, सबको करेंगे जागरूक
Amar Ujala
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मतदान करने की शपथ लेती छात्राएं
- फोटो : Amar Ujala
शहर के काली मंदिर रोड स्थित रामश्री शिक्षा महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मतदान करने का संकल्प लिया। अमर उजाला के शत प्रतिशत मतदान अभियान के तहत छात्राओं ने अन्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस मौके पर छात्राओं ने सबसे मतदान करने का आह्वान किया।
अमर उजाला के शत प्रतिशत मतदान मुहिम में हर वर्ग जुड़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को काली मंदिर रोड स्थित रामश्री शिक्षा महिला महाविद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मतदान करने की शपथ ली। इस मौके पर प्रबंधक शिवनंदन सिंह यादव ने कहा कि मतदान हर नागरिक का पहला कर्तव्य है। इसके प्रति सबको जागरूक होने की जरूरत है। प्राचार्य डा. सुनीता यादव ने कहा कि महिलाएं मतदान के प्रति जागरूक कम होती हैं। लेकिन बदलते दौर में नारी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है, तो मतदान से भी पीछे नहीं हटे। छात्राएं खुद भी मतदान करें और आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर छात्राओं ने सभी को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंजू गुप्ता, प्रतीक्षा यादव, डा. शाम्भवी चतुर्वेदी, कंचन त्रिवेदी, नीलम यादव,वीनेश, देशराज, अरुण समेत तमाम छात्राएं और कालेज स्टाफ मौजूद रहा।