फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wild animal attacked and killed the cow

Etah News: जंगली जानवर ने हमला कर गाय को मार डाला

Sun, 22 Sep 2024 10:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 22 Sep 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Wild animal attacked and killed the cow
एटा। विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के किशोरी नगला चंदन में जंगली जानवर ने शनिवार रात निराश्रित गाय पर हमला कर दिया। जिसमें गाय मर गई। इस गांव सहित आसपास के ग्रामीण भी जंगली जानवर को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन

जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव किशोरी चंदन के ग्राम प्रधान राजभान ने बताया कि शुक्रवार को शाम के दौरान एक गाय रतन सिंह के खेत पर विचरण कर रही थी। करीब 8 बजे गाय की तेज आवाजें सुनाई दीं तो ग्रामवासी एकत्रित होकर आवाज की ओर गए। कुछ दूरी पर ही रतन सिंह के खेत में गाय लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। जिसके चेहरे पर जंगली जानवर के पंजे के निशान थे, कान कटा हुआ था। पूछ के पास भी खून बह रहा था। गाय को इस अवस्था में देख ग्रामीण उपचार में जुट गए लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामवासियों ने गड्ढा कर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

जंगली हिंसक जानवर होने की आशंका से ग्रामवासी भयभीत हैं। किशोरी नगला चंदन के अलावा आसपास के गांव दहेलिया, जिटौराभान में भी गांववासियों के अनुसार हलचल महसूस की गई है। जिसके चलते ग्रामवासी टोली बनाकर पूरी रात जागकर रखवाली कर रहे हैं। जसरथपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जंगली जानवर की सूचना मिली है, लेकिन किसी ने इसे देखा नहीं है। पुलिस की टीम भी गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed