फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wife, son and daughter in law took over command of the campaign

पत्नी, बेटों और पुत्रवधू ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान

Fri, 03 Feb 2017 12:00 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 03 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Wife, son and daughter in law took over command of the campaign
प्रचार में जुटे प्रत्याशी के पर‌िजन। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
विस चुनाव के प्रचार में प्रत्याशियों के परिवार भी पूरे मनोयोग से कूद पडे़ हैं। प्रत्याशियों की पत्नी, बेटों, पुत्रवधु, बेटियाें, रिश्तेदारों ने कोई न कोई जिम्मेदारी संभाल रखी है। प्रत्याशियों के परिवारों की दिनचर्या भी बदल गई है।
एटा विस क्षेत्र से चुनाव लड़े प्रमुख तीन प्रत्याशी सपा-कांग्रेस गठबंधन के जुगेंद्र सिंह यादव, भाजपा के विपिन वर्मा और बसपा के गजेंद्र सिंह यादव के परिवार से बात की गई। अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव की पत्नी राममूर्ति देवी यादव, पुत्रवधु राजबाला यादव, अमिता यादव, निधि यादव के साथ उनके तीनों बेटों ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। एटा से भाजपा प्रत्याशी विपिन वर्मा की पत्नी प्रेमलता वर्मा सुबह महिलाओं के साथ प्रचार कर रही हैं। सपा प्रत्याशी जुगेंद्र यादव की पत्नी रेखा यादव सुबह उठकर प्रचार में जुट जाती हैं।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी गजेंद्र चौहान की पत्नी कमलेश चौहान दिन भर चुनाव प्रचार करने के साथ महिला कार्यकत्रियों के साथ बैठक कर अगले दिन का कार्यक्रम तय करती हैं। लोकदल प्रत्याशी आशू यादव की पत्नी मीना यादव और मां प्रेमा देवी बेटे के चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 कासगंज के बसपा प्रत्याशी उद्योगपति अजय चतुर्वेदी की पत्नी ऊषा चतुर्वेदी ने कई दिनों से उनके चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई है। महिलाओं की टोली के साथ वह अपने पति के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क कर रही हैं।
पत्नियों के मैदान में उतरने के साथ ही अन्य प्रत्याशी एक दूसरे को देखकर अपने परिवार के लोगों को चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में उतार रहे हैं। सपा प्रत्याशी हसरत उल्ला खां शेरवानी के परिवारीजन भी प्रचार कर रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह के परिवार के लोग भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। महानदल प्रत्याशी पप्पू यादव की पत्नी सोरों की चेयरमैन अर्चना यादव भी प्रचार में जुटी हैं।


प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय से गायब हुई रसोई
प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय से रसोई गायब है। कार्यकर्ता चाय और ब्रेड खाकर गुजारा कर रहे हैं। चुनाव कार्यालयों पर सिर्फ चाय, समोसे, ब्रेड पकोड़े दिखाई दे रहे हैं। दिखाने के लिए कार्यकर्ता भी भूखे पेट काम करने की दुहाई देकर प्रत्याशियों का पूरे मनोयोग से साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed