फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wife had killed Bunty along with lover

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी बंटी की हत्या

Fri, 17 Jun 2022 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wife had killed Bunty along with lover
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र में 14 जून को एक युवक की हत्या कर शव को फेंका गया था। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक बंटी की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। वह दोनों के प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था।
विज्ञापन

जलेसर थानाध्यक्ष डीएन मिश्रा ने बताया कि 12 जून को अकबरपुर हबेली निवासी 28 वर्षीय बंटी का शव गोपालपुर जाने वाले रास्ते पर मिला था। मृतक की पत्नी रेनू और कस्बा के गढ़ी रामताल निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा से शक के आधार पर पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह एक-दूसरे को करीब डेढ़ वर्ष से जानते थे। शादी-विवाह आदि में पूड़ी बेलने व खाना बनाने का काम करते थे। इसी दौरान दोनों के मधुर संबंध हो गए। कृष्ण कुमार अक्सर रेनू के घर उससे मिलने चला जाता था। बंटी के साथ बैठकर शराब भी पी लेता था।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले बंटी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिस पर विवाद हुआ था। दोनों ने उसी दिन बंटी को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। योजना के तहत बंटी को लेकर कृष्णा घंटाघर स्थित शराब के ठेके पर ले गया। जहां दोनों ने शराब पी, तभी रेनू आ गई। इस पर दोनों बंटी को बाइक पर बैठाकर गोपालपुर जाने वाले रास्ते पर ले गए। जहां कृष्णा व बंटी ने फिर शराब पी। इस दौरान रेनू ने बंटी की शराब में नशे की गोलियां मिला दीं। उसके बेहोश होने पर दोनों ने मोटरसाइकिल के क्लच के तार से गला घोंट दिया। इससे न मरने पर रेनू ने बंटी के पैर पकड़े और कृष्णा ने उसके सिर को घुटने से दबाकर चाकू से गला रेत दिया। क्लच तार व चाकू को वहीं फेंक कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed