फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wife and brother-in-law harass a lot...Teacher hangs himself after writing note

Etah News: पत्नी और साला बहुत परेशान करते हैं...नोट लिख शिक्षक ने लगाया फंदा

Fri, 09 Aug 2024 09:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 09 Aug 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Wife and brother-in-law harass a lot...Teacher hangs himself after writing note
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नयाबांस में सरकारी शिक्षक ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 3 पेज के सुसाइड नोट में पत्नी व साले पर गालीगलौज करते हुए मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वहीं अपनी मां के लिए भावुक संदेश लिखा है कि मेरी संपत्ति में से कुछ भी पत्नी को मत देना।
विज्ञापन

नयागांव निवासी राजीव कुमार उर्फ राजू (30) निधौली कलां ब्लॉक के जयसिंहपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। 10 साल पहले इनकी शादी हुई। इनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी रुचि इसी ब्लॉक के नरहुली स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। वर्तमान में दोनों शहर के वनगांव में वीरपाल सिंह तोमर के मकान में किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन

राजीव कुमार ने शुक्रवार दोपहर को कमरे में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत के लिए पत्नी रुचि जिम्मेदार है। यह मुझे बहुत परेशान करती है। पिछले महीने की 24 तारीख को मेरे साथ तू-तड़ाक बोलते हुए बहुत ही गलत व्यवहार किया। मैंने विरोध किया तो अपने छोटे भाई शुभम को कॉल कर दी, उसने फोन पर मुझे बहुत गालियां दी और गलत शब्दों का प्रयोग किया। बृहस्पतिवार को मकान मालिक के साथ मिलकर रुचि ने मेरी बेइज्जती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखा है कि जब मैंने पत्नी से कहा कि इस मकान को खाली कर दो, दूसरे मकान में रहेंगे तो उसने मना कर दिया और कहा कि जीवन भर इनके (मकान मालिक) साथ ही रहूंगी। पता नहीं उसके साथ क्या संबंध बन गए हैं। अंत में लिखा है कि मेरी मौत के लिए पत्नी रुचि, साला शुभम और सास सुषमा देवी जिम्मेदार हैं। मां के लिए लिखा है कि तुमसे आखिरी इच्छा है कि मेरा सारा पैसा, पेंशन, फंड, ज्वैलरी, प्लॉट, गांव का मकान आदि में से कुछ भी पत्नी और बच्चों को मत देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed