फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   When Shikshamitra did not open the school, the headmistress slapped her.

Etah News: शिक्षामित्र ने विद्यालय नहीं खोला तो प्रधानाध्यापिका ने जड़ दिया थप्पड़

Sun, 22 Sep 2024 10:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 22 Sep 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
When Shikshamitra did not open the school, the headmistress slapped her.
जलेसर। तहसील क्षेत्र के गांव सरायनीम स्थित प्राथमिक विद्यालय को खोलने को लेकर रविवार को शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापिका में तकरार हो गई। प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र को थप्पड़ जड़ दिया। बाद में दोनों में मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षामित्र को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शिक्षामित्र भंवर सिंह और प्रधानाध्यापिका संगीता रानी के बीच मारपीट हुई। एक अन्य शिक्षामित्र पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सराय नीम में प्रधानाध्यापिका संगीता रानी विद्यालय के स्टाफ से वदतमीजी व गालीगलौज करती रहती हैं। रविवार को साक्षर परीक्षा थी। सुबह करीब 9 बजे शिक्षामित्र भंवर सिंह विद्यालय पहुंच गए थे, लेकिन विद्यालय की चाबी न होने के कारण बाहर बैठे हुए थे। आधा घंटे बाद संगीता रानी विद्यालय पहुंचीं तो बोलने लगीं कि विद्यालय अभी तक क्यों नहीं खोला। जिस पर भंवर सिंह ने कहा कि मेरे पास चाबी नहीं है।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर संगीता रानी ने भंवर सिंह को थप्पड़ मार दिया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। घटना की वीडियो वहां खड़े लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। संगीता रानी ने कोतवाली में दी तहरीर में भंवर सिंह द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर भंवर सिंह को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर शिक्षामित्र भंवर सिंह पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed