{"_id":"675879eeadb64e2883059b2e","slug":"when-money-was-not-withdrawn-due-to-server-being-down-he-ate-rat-poison-etah-news-c-163-1-eta1001-126795-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सर्वर डाउन होने के चलते पैसा नहीं निकला तो खा ली चूहेमार दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सर्वर डाउन होने के चलते पैसा नहीं निकला तो खा ली चूहेमार दवा
Tue, 10 Dec 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव अंगरैया के एक व्यक्ति का पैसा बैंक में सर्वर डाउन होने से नहीं निकल सका। इस पर तनाव में आकर व्यक्ति ने चूहेमार दवा खा ली। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
गांव अंगरैया निवासी विवेक कुमार ने बताया कि मंगलवार को पिता विनय कुमार ने कहा कि गाड़ी में काम कराना है, इसलिए बैंक से रुपये निकाल लाओ। जैथरा शाखा में पैसे निकालने पहुंचा तो सर्वर डाउन होने की वजह से काफी समय लग गया और निकासी नहीं हो सकी। खाली हाथ घर पहुंचा तो पिता को गुस्सा आ गया और उन्होंने तनाव में आकर चूहेमार दवाई खा ली। हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर उपचार के बाद सेहत में सुधार होने पर घर ले आए हैं।