फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wheat farmers happy by rain

बारिश से गेहूं किसान खुश

Tue, 19 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 19 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Wheat farmers happy by rain
मंगलवार को हुई बेमौसम बारिश ने कहीं राहत तो कहीं आफत पैदा कर दी है। गेहूं उत्पादक किसान इसे बेहतर मान रहे हैं तो आलू उत्पादक किसान परेशान हैं। उनका मानना है कि यदि बारिश और पड़ी तो आलू के सड़ सकता है। बारिश ने आम जनजीवन को भी प्रभावित किया। बारिश के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन


सोमवार को ही आसमान में बादल घिरे हुए थे। सेामवार रात में हल्की हल्की बारिश शुरू हुई जो मंगलवार दोपहर तक जारी रही। बारिश ने पारा और गिरा दिया। इससे गलन बढ़ गई। जगह-जगह सड़कों पर फिसलन रही। बाजार मेें भीड़ कम नजर आई। दुकानें भी देरी से खोले।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर भी फिसलन होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरे खिले हुए थे लेकिन आलू उत्पादक किसानों को अपनी फसल के सड़ने का डर सताने लगा है। सब्जी उत्पादक किसानों को भी बारिश ने राहत दी है। भरगैन के किसान असलम खान ने बताया कि बारिश से जहां गेहूं का दाना मोटा होगा वहीं फसल भी तेजी से बढे़गी। आलू उत्पादक किसान मोहम्मद सलीम ने बताया कि बारिश के कारण आलू की फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है यदि आगे भी बारिश हुई तो खेतों में पानी भरेगा और आलू जमीन के अंदर ही सड़ना शुरू हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी उत्पादक किसान जीतू कुश्वाह ने बताया कि बारिश का असर सब्जियों पर पड़ेगा। गोभी, मूली सहित अन्य सब्जियों के लिए यह बारिश संजीवनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed