फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Weather is spoiling digestion, 350 stomach patients took treatment

Etah News: मौसम बिगाड़ रहा हाजमा, 350 पेट रोगियों ने लिया उपचार

Mon, 14 Jul 2025 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 14 Jul 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
Weather is spoiling digestion, 350 stomach patients took treatment
एटा। उमस भरी गर्मी का मौसम लोगों का हाजमा बिगाड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को पेट रोगियों की कतार लगी रही। गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 2400 से अधिक पर्चे बनाए गए। इस दौरान मेडिसिन वार्ड में उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मरीज अधिक रहे। यहां पर 350 से अधिक मरीज पेट से संबंधित बीमारी के पहुंचे। डॉ. आतिफ अहमद खान ने उनका उपचार किया। गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉ. आतिफ ने बताया कि बारिश में उमस भरी गर्मी की वजह से लोगों का हाजमा बिगड़ जाता है। अत्यधिक मसालेदार सब्जी, फास्ट फूड, चिकनाई युक्त भोजन खाने की वजह से पेट की समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह के वक्त खाली पेट चाय का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुल 550 मरीजों की ओपीडी हुई थी जिसमें 350 मरीज उल्टी-दस्त और पेट दर्द के थे। 200 मरीज बुखार के थे। मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में सोमवार को कुल 38 मरीज भर्ती किए गए। यहां पर भी सबसे अधिक पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज थे। बच्चा वार्ड में भी 39 बच्चे भर्ती पाए गए। इसमें सिर्फ 10 बच्चे बुखार से पीड़ित थे। शेष 29 बच्चे उल्टी, दस्त व पेट दर्द से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
- चिकनाई युक्त भोजन न करें।
- मसालेदार सब्जियों के सेवन से परहेज करें।
- सुबह चाय के साथ बिस्किट या नमकीन जरूर लें।
- गंभीर स्थिति में चिकित्सक से संपर्क करें।


हार्ट अटैक से महिला की मौत
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में करुणा देवी निवासी चमकरी को सोमवार को दोपहर 12:30 बजे लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति राजवीर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे पत्नी के सीने में अचानक से दर्द उठा जिसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाए थे। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed