{"_id":"64d278b68a3b67af8a017c50","slug":"waterlogging-on-the-roads-in-village-kalwari-piles-of-garbage-on-the-edges-etah-news-c-163-1-sagr1016-3580-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गांव कलवारी में सड़कों पर जलभराव, किनारों पर कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गांव कलवारी में सड़कों पर जलभराव, किनारों पर कूड़े के ढेर
Tue, 08 Aug 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलेसर। विकासखंड क्षेत्र की के ग्राम पंचायत जलेसर देहात के गांव कलवारी में सड़कों पर जलभराव है। वहीं सड़क किनारों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। गांव में कोई विकास कार्य और सफाई न कराए जाने से ग्रामीणों में रोष है।
गांव के साहब सिंह, हरी सिंह, रहीशपाल, महेश चंद्र, फौरन सिंह आदि ने बताया कि मुख्य रास्ते पर हमारे मकान हैं। जिनके आगे कई वर्षो से जलभराव लगातार हो रहा है। कई बार प्रधान से जलभराव की समस्या का समाधान कराए जाने को कहा। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। गांव के अन्य आम रास्तों में भी हर समय जलभराव की स्थिति रहती है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कोई न कोई बच्चा अपनी साइकिल लेकर गंदे पानी में गिर ही जाता है।
बताया कि गांव से बाहर जाने वाले रास्ते की दोनों तरफ की नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। जिस कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जबकि कागजो में इन चकरोडों पर लाखों रुपये की मिट्टी डलवाई हुई दिखाकर रकम का बंदरबांट कर लिया गया है। दीपक कुमार ने बताया कि बीते डेढ़ वर्ष से गांव में सफाईकर्मी आया ही नहीं है। जिस कारण गांव में जलभराव, गंदगी व कूड़े का अंबार लगा हुआ है। हम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान शीलेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों लगातार वर्षा होने के कारण कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। समस्या संज्ञान में है, सर्वप्रथम इसका निस्तारण कराया जाएगा। अभी तक विकास के लिए ग्राम पंचायत को कोई भी किस्त नहीं मिली है।