फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Water supply plan was made regarding the problem of salt water.

Etah News: फिरोजाबाद व आगरा भेजा जाएगा जलेसर के हिस्से का गंगाजल

Thu, 02 Nov 2023 07:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 Nov 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Water supply plan was made regarding the problem of salt water.
एटा। जिले की जलेसर तहसील क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। यहां के अधिकांश भूभाग में पानी खारा है। जिसकी वजह से पीने के पानी के लिए लोगों को काफी दिक्कत होती है। समस्या निस्तारण के लिए पेयजल परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिससे क्षेत्र के लोगों को गंगाजल की आपूर्ति की जाती, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। यह पानी आगरा व फिरोजाबाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश पर 2022 में जल निगम ने जलेसर क्षेत्र में पीने के लिए गंगाजल की आपूर्ति पहुंचाने का प्रस्ताव तैयार किया था। जलेसर क्षेत्र के लोगों को पीने के लिए मात्र 5 क्यूसेक पानी की आवश्यकता है। जबकि आगरा व फिरोजाबाद के लिए 245 क्यूसेक गंगाजल पहुंचाया जाएगा। जलेसर में पेयजल की व्यवस्था करने के लिए लगभग 48 करोड़ रुपये की परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन इस परियोजना को शासन स्तर से स्थगित कर दिया गया है। जल निगम के एई रवींद्र सिंह ने बताया कि शासन से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे निर्देश मिलेंगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
जलेसर क्षेत्र के पानी में यह है समस्या
जलेसर तहसील क्षेत्र से जब पानी के नमूने लिए गए तो यहां के पानी में फ्लोराइड, टीडीएस, नाइट्रेट, सल्फेट तथा टोटल हार्डनेस बहुृतायत में पाई गई। वहीं कुछ स्थानों पर तो पानी पीने योग्य है। मगर अधिकांश स्थानों पर विभिन्न प्रकार के तत्व अधिक मात्रा में पाए जाने की वजह से पानी पीने योग्य नहीं है। इस समस्या की वजह से क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी को लेकर काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed