फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Water splash led to murder, fury of election election

पानी के छीटों ने करा दी हत्या, प्रधानी चुनाव की निकाली भड़ास

Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Water splash led to murder, fury of election election
एटा/सकीट। थाना क्षेत्र के ग्राम मलगांव में एक अधेड़ महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला की नातिन के खेलते समय दूसरे पक्ष की किशोरी पर पानी के छीटें चले गए थे। इसके बाद प्रधानी चुनाव की रंजिश में भड़ास निकालने के लिए हत्या कर दी गई। वारदात के समय पुलिस भी गांव में मौजूद बताई जा रही है। महिला के बेटे ने से छह लोगों पर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

मलगांव निवासी ईश्वरी देवी (45) पत्नी झब्बूलाल की हत्या हुई है। उसके बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे उसकी चार वर्षीय भतीजी काव्या मकान के सामने खंड़जे पर बारिश के पानी में खेल रही थी। तभी रास्ते से अमरेश कुमार की 14 वर्षीय पुत्री प्रियंका निकल रही थी। उस पर पानी के कुछ छींटे पड़ गए। इस पर प्रियंका ने घर के सामने खड़े होकर काफी गालियां दी। शिकायत करने भाई देवेंद्र अमरेश के घर।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी अमरेश ने आवाज लगाकर उसके भाई वीरेंद्र, श्रीदयाल, सुनील और चचेरे भाई मनोज व हरकेश को बुला लिया। इन लोगों ने देवेंद्र की पिटाई करना शुरू कर दी। बाद में घर में घुसकर अन्य परिजनों को भी पीटा। सूचना पर पुलिस आई और हम लोगों से मकान के बाहर बात कर रहे थे। तभी अमरेश आदि पीछे से घर में घुस गए और मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीखें सुनकर मकान के अंदर गए तब तक आरोपी छत से होकर भाग गए। धर्मेेंद्र ने बताया कि पानी के छीटें तो बहाना है, प्रधानी चुनाव में देवेंद्र प्रत्याशी था और दूसरे प्रत्याशी जितेंद्र सिंह का हम लोगों ने समर्थन कर मतदान किया। जो चुनाव जीत गए। तभी से आरोपी रंजिश मान रहे थे। षड्यंत्र के तहत हमला किया गया है।

महिला की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मनोज कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना सकीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed