फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   water polution in etah, school

नल से निकल रही छिपकली, पानी के लिए परेशान बच्चे

Thu, 22 Aug 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
water polution in etah, school
पटियाली गेट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगा नल। जिससे छिपकलियां निकलती हैं। - अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। पटियाली गेट स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल में नल से छिपकलियां निकल रही हैं। छात्र-छात्राएं पानी के लिए परेशान हैं। प्रधानाध्यापक ने बीएसए को मामले से अवगत कराया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

पटियाली गेट स्थित एक परिसर में दो प्राथमिक और एक उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित होते हैं। तीनों स्कूल में 258 छात्र छात्राएं पढ़ते हैं। जुलाई माह में स्कूल खुलने के बाद मिड डे मील बनाने के लिए रसोइया नल से पानी लेने गई। इस दौरान नल पानी के साथ दो छिपकली निकलीं।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक साजिद अली को दी, लेकिन रसोइया की बात पर किसी ने संज्ञान नहीं लिया। दूसरे दिन पानी के साथ फिर छिपकली निकली। प्रधानाध्यापक मौके पर पहुंचे और नल चलाया इसके बाद पानी में एक के बाद एक कुल आठ छिपकलियां निकलीं। उन्होंने नल की टोटी बंद कर दी और छिपकली निकलने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने डीएम को इसकी जानकारी दी। इस पर वहां मिड डे मील की टीम ने पहुंच कर निरीक्षण किया। टीम ने नल की टोटी को पॉलीथिन से बांधकर उस पर नजर रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के लिए बाहर जाते बच्चे
स्कूल के छात्र छात्राएं पानी के लिए सड़क पर जाते हैं। इससे शिक्षकों में भय व्याप्त रहता है। वहीं शिक्षक रसोइया से पानी बाहर से भरकर बच्चों के लिए रखवाते हैं।
एक शिक्षक नल पर रखता नजर
परिसर में तीन स्कूल संचालित हैं। बच्चे पॉलीथिन खोलकर पानी न पी लें। इसके चलते नल पर नजर रखने के लिए पास में ही एक शिक्षक बैठा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed