फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Voting for 32 Gram Panchayat and 3 Kshetra Panchayat members will be held on August 6.

Etah News: 32 ग्राम पंचायत व 3 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का 6 अगस्त को होगा मतदान

Tue, 16 Jul 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 16 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Voting for 32 Gram Panchayat and 3 Kshetra Panchayat members will be held on August 6.
एटा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 15 जुलाई को जारी किए गए आदेशों के क्रम में 32 ग्राम पंचायत व 3 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मतदान 6 अगस्त को कराया जाना है। इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी कर दिए हैं और निर्वाचन अधिकारियों की डयूटी के साथ ही आरक्षण श्रेणी की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह से जारी आदेश में कहा गया कि राज्य निर्वाचन आयोग से आई तिथियों के अनुसार 22 जुलाई को नामांकन, 23 को जांच, 24 को नाम वापसी और चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 6 अगस्त को मतदान होगा और 8 को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। ग्राम पंचायत सदस्यों की बात करें तो ब्लॉक मारहरा की ग्राम पंचायत धिरामई सवा पांच विस्वां के बार्ड 11 व सिंधावली के बार्ड 2 पर मतदान होगा। ब्लॉक सकीट के नंदपुर बेलामई बार्ड 2, कमालपुर मई वार्ड 4, बावली बार्ड 14, फफोतू वार्ड 4, नगला बिके वार्ड 6, रिजोर वार्ड 15, इरचंद्रपुर कलां बार्ड 8, अंगदपुर बार्ड 11 और चपरई बार्ड 6 पर मतदान होना है। ब्लॉक शीतलपुर की ग्राम पंचायत शाहपुर मिलावली, मरथराव भगवानदास बार्ड 4 व रारपटटी के वार्ड 4 पर चुनाव होगा।
विज्ञापन

निधौली कलां की ग्राम पंचायत झिनवार के बार्ड 13, दस्तमपुर वार्ड 7, निधौली देहात वार्ड 11, कमसान वार्ड 1, नगला गलू वार्ड 7, बावसा वार्ड 1, सैलार वार्ड 2, पिलुआ वार्ड 15, हसनपुर ककराला 8, मझराऊ 9, सोंगरा 6 पचपेड़ा 10 पर मतदान होगा। ब्लॉक जैथरा के मवसूलिया वार्ड 7 व 8, बहगों 7, बरौलिया 13, परौली सुृहागपुर 2 और गुहटिया खुर्द 6 और ब्लॉक अलीगंज की ग्राम पंचायत कलुआ टीलपुर के वार्ड 12 पर मतदान नाया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मतदान ब्लॉक सकीट के क्षेत्र पंचायत वार्ड 32 बावली, शीतलपुर के गांव विरामपुर वार्ड 36 व ज्यूरी वार्ड 76 पर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इनको बनाया गया निर्वाचन अधिकारी
जिलाधिकारी ने मतदान कराने के लिए ब्लॉक मारहरा के निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप सिंह सहायक विकास अधिकारी व सहायक प्रांशू वर्मा, सकीट मेें अजयवीर सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि व सहायक जयवेश यादव, शीतपुर में नरेश चंद्र अवर अभियंत आरईडी व सहायक बलवीर सिंह, निधौली कलां में धर्मेश सिंह व सहायक घनश्याम सिंह, जैथरा में संजय सिंह व मुकेश सिंह और अलीगंज में सुखवीर सिंह निर्वाचन अधिकारी व चंद्रपाल सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed