{"_id":"6080748b74b707e9ff707f3c9cc49a65","slug":"voters-will-decide-in-1520-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1520 का फैसला करेंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1520 का फैसला करेंगे मतदाता
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार शाम विकास खंड जलेसर-अवागढ़ में पोलिंग पार्टियां पहुंची। सीटों पर मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।
जलेसर से शनिवार को होने वाले चुनाव के लिए 182 पोलिंग पार्टियां और अवागढ़ से 194 पोलिंग पार्टियां पहुंची। जलेसर आरओ महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि विकास खंड क्षेत्र की 57 सीटों में से ग्राम काजीपुर-बदनपुर में शकुंतला देवी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर 56 ग्राम पंचायत के लिए मतदान होना है। शेष 56 सीटों पर 616 प्रत्याशी अपना-अपना भाग्य आजमाएंगे। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव में 741 पदों में से 701 पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके चलते 40 सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। अवागढ़ आरओ रवींद्र कुमार ने बताया कि ब्लॉक की 54 सीटों पर 631 ग्राम प्रधान के प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं तो ग्राम पंचायत के 704 वार्डों में से 213 पर प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर शेष 491 वार्डों पर मतदान होगा।