फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Voters were not previous, growth remained distance

छले जाते रहे मतदाता, विकास से बनी रही दूरी

Sat, 28 Jan 2017 11:34 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 28 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Voters were not previous, growth remained distance
पानी-कीचड़ से भरी बदहाल सड़क। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
‘किश्तों में कत्ल हुआ मेरा, कभी कातिल बदल गए तो कभी खंजर बदल गए’ महाभारत कालीन राजा द्रुपद की राजधानी, द्रोणाचार्य की तपस्थली और हजरत अमीर खुसरो की जन्मस्थली होने का गौरव समेटे पटियाली क्षेत्र के हाल बयां करने के लिए यह शेर सटीक है।

विकास से कोसों दूर इस इलाके के हर दिल में पिछड़ेपन की टीस है। सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन जैसी समस्याएं दशकों से खड़ी हैं। क्षेत्र की बढ़ौला सनोड़ी मार्ग एक ऐसा मार्ग है जहां पिछले 4 दशकों में किसी भी जनप्रतिनिधि नजर नहीं पहुंची। इलाके के लोग सड़क की मांग करते रहे, लेकिन वर्षों की तरह अब भी अनसुनी हो गई। ऐसा ही हाल पटियाली से सिढ़पुरा एटा मार्ग का है जहां सड़क पिछले 15 वर्षों से निर्माण की बात जोह रही है। इस इलाके के विदेशी परिंदों की प्रिय दरियावगंज झील का अस्तित्व भी खतरे में है। पुराना तहसील हैड क्वाटर होने के बावजूद यहां बस स्टैंड तक नहीं बनवाया गया। चिकित्सा सेवाएं भी यहां बदहाल हैं। चिकित्सा के लिए लोगों को आगरा, अलीगढ़, कायमगंज, फर्रुखाबाद की ओर दौड़ना पड़ता है।
विज्ञापन


पटियाली क्षेत्र में विकास कभी जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता में नहीं रहा। उन्होंने जो विकास के कार्य कराए हैं वह ऊंट के मुंह में जीरा जैसे हैं। समस्याएं विकराल हैं। 40 वर्षों से सनोड़ी बढ़ौला मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। - विनय मिश्रा पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दल के लोग यहां जीते, लेकिन विकास को तबज्जो नहीं मिली। जनता हमेशा छल का शिकार हुई। पिछले समय में कुछ सड़कें बनी, कुछ और विकास के कार्य हुए,  लेकिन बुनियादी शिक्षा, स्वास्थ्य की जरूरतों पर कोई काम नहीं हुआ। - ईशान भाई पटियाली
कुल मतदाता                पुरुष मतदाता                महिला मतदाता
327821                179002                148719
पूर्व का इतिहास
1967        त्रिमल सिंह कांग्रेस
1969        त्रिमल सिंह    बीकेडी
1974        मलिक मुहम्मद कांग्रेस
1977        जसवीर सिंह जनता पार्टी
1980        मलिक मुहम्मद  कांग्रेस
1982      उपचुनाव  राजेंद्र सिंह चौहान अमीर कांग्रेस
1985        राजेंद्र सिंह चौहान गढ़िया कांग्रेस
1989        देवेंद्र सिंह यादव कांग्रेस
1991        राजेंद्र सिंह चौहान अमीर भाजपा
1993        रज्जनपाल सिंह चौहान    भाजपा
1996        देवेंद्र सिंह यादव सपा
1999        रज्जनपाल सिंह चौहान    भाजपा
2002        राजेंद्र सिंह चौहान अमीर बसपा
2007        अजय यादव बसपा
2012       जीनत खान    सपा


उम्मीदवारों का एजेंडा

किरन यादव सपा
ऐतिहासिक, पौराणिक स्थलों का संरक्षण, पर्यटक सर्किट तैयार कराना, रोजगार के अवसर प्रदान करना, शिक्षा की उचित व्यवस्था बनाना, सड़कों का निर्माण, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं एवं परिवहन सेवाएं बहाल करना। गांव गांव में बिजली सड़क की व्यवस्था करना।

-ममतेश शाक्य भाजपा
बिजली, पानी, सड़क व्यवस्था बनाना, शिक्षा के लिए स्कूल खुलवाना, क्षेत्र का सुंदरीकरण कराना, जनता की जरूरतों को ध्यान रखकर पूरा कराना, बेरोजगारी दूर करना एवं सर्वांगीण विकास के प्रयास करना।

धीरेंद्र चौहान बसपा
क्षेत्र में सुरक्षा के लिए व्यवस्था बनाना, चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती कराना जिससे त्वरित चिकित्सा मिल सके।  क्षेत्र में उद्योग की स्थापना कराना, सड़कों का जाल बिछाना,शिक्षा संस्थाओं की स्थापना का कार्य सुनिश्चित करना।

- श्यामसुंदर गुप्ता महानदल
 कटरी के दूरस्थ गांवों तक विकास कार्यों का पहुंचाना, सचल दल चिकित्सा व्यवस्था बनाना, मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सालय बनवाना, सड़क बनवाया जाना, किसानों के लिए मंडी की स्थापना कराना।


पटियाली विधानसभा क्षेत्र की पहचान
- पटियाली विधानसभा क्षेत्र में महाभारतकालीन पांचाल नगरी की ऐतिहासिक धरोधरें हैं। गुरु द्रोणाचार्य की तपस्थली, मां पाटलावती का मंदिर, गंगाजी का घाट, पटियाली तहसील मुख्यालय है। पुलिस सर्कल में चार थाने हैं, तीन ब्लॉक हैं।

यह भी है मैदान मे
किरन यादव सपा
ममतेश भाजपा
धीरेंद्र बहादुर बसपा
श्याम सुंदर महानदल
विनय मिश्रा भारतीय शक्ति चेतन पार्टी
अशोक मिश्र  निर्दलीय
पूरन सिंह मानव हित पाटी
देवेंद्र पीस पाटी
मोहर सिंह रिपब्लिक पार्टी
विपिन निर्दलीय
धीरेंद्र निर्दलीय
श्रीकुमार निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed