फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Voter awareness rally taken out

मतदाता जागरूकता को निकाली रैली

Thu, 29 Dec 2016 12:30 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 29 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness rally taken out
मतदाता जागरूकता रैली - फोटो : Amar Ujala
श्री गंगाजी महारानी इंटर कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा ग्राम दहेली बुजुर्ग में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र छात्राओं ने लोगों को वोट के महत्व को बताया और उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली का शुभारांभ गंगा सागर सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेरसिंह शाक्य ने संयुक्त रुप से झंडी दिखाकर किया।

छात्र व छात्राओं ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी लालच में आकर मतदान न करें। प्रत्याशियों को समझे और जो बेहतर प्रत्याशी हो उसी को वोट दें। जिससे साफ सुथरी और विकास करने वाली सरकारी का निर्माण हो। इस दौरान छात्र छात्राएं पहले करे मतदान फिर करे जलपान, लोकतंत्र की मजबूती है वोट डालना जरूरी है आदि स्लोगन लिखी हुई तख्तियां हाथ में लिए हुए थे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीपाल सिंह शाक्य के अतिरिक्त अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed