{"_id":"5866ac494f1c1b132ceed651","slug":"voter-awareness-rally-brought-out-by-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Amar Ujala
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में मतदाता जागरूकता रैलियों की धूम रही। ब्लाक स्तरीय जागरूकता रैलियों में हाथों में स्लोगन पट्टिकाएं लिए बच्चे मतदान को लेकर नारे लगा रहे थे।
शुक्रवार का दिन मतदाता जागरूकता अभियान के नाम रहा। माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैलियां निकालकर लोगों को जागरूक किया।
साथ ही लोगों ने मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करने का आह्वान किया। रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कालेज के नेतृत्व में निकली शीतलपुर विकास खंड की रैली में शामिल सैकड़ों छात्र-छात्राएं सर्वोदय आश्रम, रुद्रपुर, सहावर रोड, ब्लाक कालोनी एवं सिवसिंहपुर में होकर निकाली गई। उपस्थित लोगों में सर्वोदय कालेज के प्रधानाचार्य के अलावा क्रिश्चियन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अश्वनी लाल, जीआईसी के सतीश त्रिवेदी, अशोक यादव, सुमन कुमार, गंगाभक्त सिंह, श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज के शैलेंद्र मिश्र, जीजीआईसी की डॉ मंजू यादव,एसएस भदौरिया, यश सक्सेना, आलोक शर्मा, बसंत यादव आदि प्रमुख हैं। लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज कंगरौल, डीएवी इंटर कालेज सकीट, राष्ट्रीय इंटर कालेज निधौली कलां के छात्र-छात्राओं ने गांवों में जागरूकता रैलियां निकालकर ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया।