फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Villagers put the jam on the death of the farmer

किसान की मौत पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 20 Oct 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 20 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Villagers put the jam on the death of the farmer
चारा लेकर घर लौट रहा किसान अनार सिंह (40) मंगलवार शाम झूलते तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एकत्रित हुए ग्रामीणों ने मुआवजा, तार बदलवाने व उच्चाधिकारियों, जेई को बुलाने की मांग करते हुए गंजडुंडवारा रोड पर जाम लगा दिया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

 गांव वाहनपुर निवासी अनार सिंह (40) शाम चार बजे खेत पर चारा काटकर घर लौट रहे थे। रास्ते में कई दिनों से 11 हजार लाइन का तार काफी नीचे तक झुका हुआ था। इससे सही कराने के लिए ग्रामीण विभागीय अधिकारियों से कह चुके थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को वह उन्हीं झूलते तारों की चपेट में आ गए औरमौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए जाम लगा दिया। ग्रामीण मुआवजा, तार सही कराने, जेई और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे सड़क पर जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी लगते ही सीओ सिटी अजीजुल हक, कोतवाली देहात एसओ, बागवाला, नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला था।

दो हजार रुपये लेने के बाद भी सही नहीं किए तार
ग्रामीणों ने बताया कि तार सही करवाने को लेकर पहले शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, उसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी दो हजार रुपये ले गए फिर भी हाल नहीं सुधरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed