फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Villagers lay down in front of police vehicle arrived to investigate death of farmer in Etah and abused team

कीटनाशक पीने से किसान की मौत का मामला: जांच करने पहुंची पुलिस, गाड़ी के आगे लेट गए ग्रामीण... की गाली-गलौज

Sat, 13 Apr 2024 07:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 07:50 PM IST
सार

कीटनाशक पीने से किसान की मौत के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस की गाड़ी के आगे ग्रामीण लेट गए। उन्होंने टीम से गाली-गलौज की। 

विज्ञापन
Villagers lay down in front of police vehicle arrived to investigate death of farmer in Etah and abused team
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में  आलू किसान अमित कुमार (22) की कीटनाशक पीने से मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। उसी मामले में शुक्रवार की शाम सकरौली थाना प्रभारी जांच करने पहुंचे। मृतक के परिजन ने पुलिस टीम की गाड़ी के आगे लेटकर रास्ता रोक। टीम से गाली-गलौज कर डाली। थाना प्रभारी नरेश जादौन ने पुष्पेंद्र सहित नौ नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मामला सकरौली थाना क्षेत्र के नगला कांस गांव का है। गांव निवासी नरेश जादौन ने बताया कि शुक्रवार की शाम को मामले की जांच करने गांव नगला कांस पहुंचे। तो यह लोग अनावश्यक रूप से दबाव बनाने लगे। समझाने पर पुलिस टीम के साथ गालीगलौज करते हुए जांच में बाधा डालने लगे। टीम वहां से चली तो कुछ लोग पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए। इसके बाद इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मृतक आलू किसान अमित कुमार के पिता विजय कुमार ने उनको आलू का बीज देने वाले विनीत उर्फ भालू, राकेश, अंकुर, संजू व बॉबी पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि इन लोगों को आलू न बेचने पर इन्होंने अमित को कीटनाशक पिला दिया। इसकी वजह से आगरा में तीन दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed