{"_id":"71f4b251af0f3697db5b5741fbfa9377","slug":"vidya-bharati-schools-are-good-values-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या भारती के विद्यालय दे रहे अच्छे संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या भारती के विद्यालय दे रहे अच्छे संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर में पूर्व छात्रों का मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्या भारती की संस्थाओं में शिक्षारत रहेे छात्रों ने अपने अनुभव शेयर किए।
विद्याभारती क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। पूर्व छात्रा ओजस्वी ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। राष्ट्रचिंतन और राष्ट्रभक्ति की भावना भी बच्चे सीखते हैँ। पूर्व छात्रा कामिनी गुप्ता ने बताया कि वह एक निजी विद्यालय की प्रधानाचार्य हैं। उन्होनें अपनी शिक्षा विद्याभारती के विद्यालयों में ग्रहण की। यहां से मिली अनुशासन की सीख आज उनके काफी काम आ रही है। वे इस शिक्षा को अपने विद्यालय के बच्चों को देने में सफल हो रही हैं। प्रधानाचार्य डा. सोमवती शर्मा ने बताया कि 1 लाख आचार्य विद्याभारती के जरिए छात्रों को बेहतर नागरिक बनाने में प्रयत्नशील हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस दौरान श्रीगोपाल अग्रवाल, ख्यालीराम, कौशल साहू, संतोष माहेश्वरी, विनोद कुमार शर्मा, दविंदर चंडौक, पूणेद्र सिंह सोलंकी, हरवीर सिंह, रमाशरण मिश्र, शिवकुमार, भुवनेश चंद्र शर्मा, धमेद्र कुमार, विनय अग्रवाल, गोपाल भारती, राकेश शर्मा, डा.आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।