{"_id":"69c6c41f4717da9db70b7d06","slug":"video-of-youths-fighting-with-belts-goes-viral-etah-news-c-163-1-eta1003-148307-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: युवकों में बेल्ट से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: युवकों में बेल्ट से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Fri, 27 Mar 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। कोतवाली से लगभग 200 मीटर दूर डाकबंगला पर शराब के नशे में धुत दो युवकों में जमकर मारपीट हुई। दरोगा के समझाने पर भी दोनों युवक नहीं माने और एक-दूसरे पर बेल्टों से हमला करते रहे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के बाद हरकत में आई पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही है।
डाकबंगला पर देसी शराब की दुकान खुलते ही शुक्रवार को दो युवक शराब पीने पहुंचे। शराब के नशे में दोनों युवक में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दुकान से बाहर आने पर विवाद बढ़ने पर दोनों युवक एक दूसरे से मारपीट करने लगे। कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन नशे में चूर दोनों युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। रास्ते से गुजर रहा हर व्यक्ति नजारा देखने को रुकता और चला जाता।
रास्ते से गुजर रहे थाने में तैनात एसआई पंकजमणि ने दोनों युवक को हड़काते हुए समझाने का प्रयास कर विवाद शांत कराने की कोशिश की। न मानने पर पंकजमणि चले गए उनके जाते ही तैश में आए दोनों युवक सड़क पर ही एक दूसरे पर बेल्ट से हमलावर हो गए। सड़क पर पड़ी ईंट से एक दूसरे पर हमला करने में वहां खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस दोनों युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।