फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Video of coercion with seven year old innocent has surfaced in Etah

UP News: सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, वीडियो आया सामने तो खिसक गई परिजन के पैरों तले जमीन

Mon, 21 Aug 2023 07:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 07:46 PM IST
सार

एटा में सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो सामने आया तो परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Video of coercion with seven year old innocent has surfaced in Etah
कोतवाली जलेसर, एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर अपनी सात साल की बेटी से दुष्कर्म का वीडियो दिखाई दिया। पूछताछ करने पर पता लगा कि एक साल पहले बच्ची के साथ यह हरकत की गई थी। इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र का है। जलेसर कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने शेखर उर्फ सेठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सात साल की बेटी को निर्वस्त्र कर गलत काम किया गया। इसका वीडियो 20 अगस्त की रात को सामने आया, तब बेटी के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी हो सकी। इसके बाद से ही पत्नी व अन्य बहुत डरे हुए हैं। बताया कि इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: महिला ने युवक से कराई किशोरी की दोस्ती...फिर घर बुलाकर कराया गंदा काम, पिता ने लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, यह वीडियो एक साल पुराना बताया जा रहा है। बच्ची का पिता और आरोपी शेखर मजदूरी करते हैं। शेखर बच्ची को एक विद्यालय के पास सुनसान स्थान पर ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि एक व्यक्ति इसका वीडियो बनाता रहा। अभी यह जानकारी नहीं हो सकी है कि वीडियो किसने बनाया। हाल-फिलहाल में इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जो वायरल होने के बाद मोहल्ले के लोगों की नजर में आया। इसके बाद पिता को भी दिखाई दिया।

यह भी पढ़ेंः- UP News: स्कूल गई सातवीं की छात्रा का खेत पर इस हाल में मिला शव, कपड़े थे अस्त-व्यस्त; देखकर चीख पड़े परिजन

थाना प्रभारी जगदीशचंद्र ने बताया कि सात साल की बच्ची के साथ गलत काम करने की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पिता बच्ची के साथ ही वीडियो लेकर भी आया था। मामला पुराना बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed