फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   VHP's objective is to keep Hindus organized and safe.

Etah News: हिंदुओं को संगठित व सुरक्षित रखना विहिप का उद्देश्य

Sun, 25 Aug 2024 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 25 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
VHP's objective is to keep Hindus organized and safe.
एटा। विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूरे होने पर रविवार को शहर के जनेश्वर मिश्र सभागार में आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में आए बजरंग दल के प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी ने कहा कि हिंदुओं को संगठित व सुरक्षित रखना विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य है।
विज्ञापन

प्रांत संयोजक ने कहा कि विहिप विश्व का सबसे बड़ा हिंदू संगठन है। हिंदू धर्म की रक्षा, हिंदू समाज के धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर लगातार काम कर रहा है। 60 वर्षों में कई प्रमुख उपलब्धियां प्राप्त की हैं। संत संपर्क, गोरक्षा, अवैध धर्मांतरण को रोकना तथा धर्मांतरित को स्वधर्म में वापस लाना, राम जन्मभूमि आंदोलन, धार्मिक यात्राएं जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ में श्रीराम कथावाचक रवि समदर्शी ने रामचरित मानस में राम-शबरी के प्रसंग से सामाजिक समरसता का भाव जागृत किया। धर्मांतरण की समस्या, गाय के प्रति आस्था व सम्मान, जाति के लिए नहीं हिंदुत्व के लिए संघर्ष का स्वभाव तथा बांग्लादेश के उदाहरण के साथ हिंदू संघर्ष की तैयारी आदि पर मार्गदर्शन दिया। दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका उपासना सिंह ने नारी सम्मान, कुटुंब प्रबोधन, बच्चों में संस्कार, घर का वातावरण हिंदूमय हो आदि पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट उदयवीर वर्मा ने की। मंच पर सह विभाग संघ चालक शिव शंकर वार्ष्णेय, राजेंद्र बाल्मिकी, विहिप के जिलाध्यक्ष सुधाकर गुप्ता रहे। संचालन जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने किया। विभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार, सुनील सोलंकी, प्रांत अध्यक्ष गोरक्षा आयाम अरविंद सिंह चौहान, सुजीत देव, तरुण शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed