{"_id":"60ca38e58ebc3e221d3ba8f6","slug":"vhp-and-bajrang-dal-surrounded-awagarh-police-station-etah-news-agr4959997196","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप और बजरंग दल ने अवागढ़ थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप और बजरंग दल ने अवागढ़ थाना घेरा
विज्ञापन
एटा/अवागढ़। समुदाय विशेष के युवक द्वारा एक किशोरी को भगा ले जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अवागढ़ थाने का घेराव किया। उन्होंने इस मामले में लव-जिहाद के अनुरूप कार्रवाई करने की मांग रखी। उधर, इससे संबंधित एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्थानीय लोग समुदाय विशेष के युवक को चेतावनी दे रहे हैं। वीडियो मेें युवक पर किशोरी को ले जाने का आरोप है। नौ दिन बाद भी पुलिस उनका पता नहीं लगा सकी है।
बुधवार दोपहर के समय विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए। यहां घेराव कर प्रदर्शन किया। विहिप के विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक से लव-जिहाद की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने को कहा है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिलीप पचौरी बिट्टू का कहना कि इस मामले से लोगों में रोष व्याप्त है। जल्द से जल्द किशोरी को बरामद कर लव-जिहाद के तहत कार्रवाई कराने के लिए पुलिस से बात हुई है। जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने कहा कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो।
घेराव के दौरान बजरंग दल के जिला सह संयोजक नितिन राज तिवारी, प्रखंड संयोजक सचिन दुबे, दीपक भारद्वाज, मुकेश कुमार, अरुण प्रताप, मनीष जादौन, राजा वार्ष्णेय, नितिन भारद्वाज, सनी वर्मा, अभय चौहान, शुभम सिंह, मोहित, भोला सविता, रोहित यादव, अश्वनी, कुलदीप, किशन, राजा, सत्यम, अमन, सर्वेश, गोपाल, कृष्णा आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
यह है मामला
नाबालिग किशोरी के पिता ने 9 जून को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि अवागढ़ कस्बा के मोहल्ला तबाहीखान निवासी अशकान सहित पांच लोग 7 जून को किशोरी को साजिश के तहत बहला-फुसलाकर ले गए। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी सहित अन्य पकड़ में नहीं आए हैं। किशोरी का भी पता नहीं लगा है।