फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Verna's contractor dies in Canada

कनाडा में व्यवसायी पुत्र की मौत, शव लाने को गुहार लगा रहे वृद्ध पिता

Thu, 01 Sep 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Verna's contractor dies in Canada
एटा। 15 साल पहले कनाडा गया पुत्र लौटकर नहीं आया। आई तो मौत की खबर। यह सुनकर वृद्ध पिता रो-रोकर बेहाल हैं। जिंदा न सही, लेकिन मौत के बाद भी बेटे का मुंह देखने को नहीं मिल रहा है। शव कनाडा में रखा है। जिले भारत लाने के लिए पिता अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव वरना निवासी सुभाष चंद्र पांडेय (80) सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनके दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र तरुण शादी के बाद पत्नी को लेकर 15 साल पहले कनाडा गए। छोटे पुत्र निखार ने बताया कि भैया वहां लेबर कांट्रेक्टर का बड़ा काम करते थे। भाभी का व्यवहार उनके प्रति अच्छा नहीं था। वह पुत्र पलाश (15) को लेकर वह अलग रहने लगीं। कुछ दिन पहले विक्टोरिया हॉस्पीटल लंदन कनाडा में भर्ती किया गया। वहां 23 अगस्त को उनकी मौत हो गई। पिता बुजुर्ग और कमजोर हैं। एक साल पहले माता की मृत्यु हुई है। अब बेटे की मौत उनके लिए बहुत बड़ा सदमा है।
विज्ञापन

निखार ने बताया कि पिता के साथ स्थानीय अधिकारियों से लेकर दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के कई चक्कर लगा चुके हैं। हमारी अर्जी पर कनाडा बात की जा रही है और प्रक्रिया चल रही है। आठ दिन बीतने के बावजूद अभी तक कुछ नहीं हो सका है। भाई 15 साल से कनाडा रह रहे थे, लेकिन वहां की नागरिकता नहीं ली थी। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सुभाष चंद्र पांडेय द्वारा उनके पुत्र का शव भारत लाने का अनुरोध किया गया है। इसे लेकर विदेश मंत्रालय के सचिव को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed