फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   vegitable costliness

टमाटर हुआ लाल, प्याज ने निकाले आंसू

Thu, 24 Sep 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
vegitable costliness
जीटी रोड स्थित सैनिक पड़ाव में लगी सब्जी की दुकान। - फोटो : ETAH
एटा। लॉकडाउन के बाद भी जिले में हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसकी वजह से आम आदमी की थाली से हरी सब्जी कम होती जा रही हैं। 35 रुपये के भाव बिकने वाला आलू अब 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।
विज्ञापन

हरी सब्जी महंगी होने की वजह से लोग सब्जियां कम मात्रा में खरीदने लगे हैं। वहीं महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है। कारण हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। 30 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाली प्याज अब 50 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। वहीं टमाटर भी महंगाई से लाल होता जा रहा है। टमाटर के दामों में 10 रुपये की वृद्धि के साथ 60 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं तोरई भी अपनी लंबाई के साथ दाम बढ़ाती जा रही है। तोरई 20 से 30 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है।
विज्ञापन

हरी सब्जी के दाम सुनकर हैरत में पड़ जाते हैं कि सब्जी खरीदें या नहीं। सब्जियों के दाम बढ़ने से किचिन का बजट भी बिगड़ता जा रहा है।
अंजलि शुक्ला, गृहिणी
हरी सब्जियों पर महंगाई से परेशान हो गए है। रोजाना सब्जियों पर दाम बढ़ रहे हैं। पता नहीं सब्जियों के दाम कब कम होंगे।
काजल चौहान, गृहिणी
आलू के उत्पादन की कमी महंगाई का प्रमुख कारण है। अगले माह से आलू के दाम में गिरावट आ सकती है क्योंकि इसका पंजाब से आयात होने लगेगा। वहीं टमाटर की पैदावार अभी जिले में नहीं है। महाराष्ट्र के कोल्ड स्टोर में रखा हुआ टमाटर में जनपद में आयात किया जा रहा है जिसकी वजह से महंगा हो रहा है। अभी एक माह तक टमाटर महंगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलिन सुंदरम भट्ट, जिला उद्यान अधिकारी
ये हैं सब्जी के दाम
सब्जी पहले दाम- अब दाम
आलू 35 40
प्याज 30 50
बैंगन 20 30
लौकी 20 25
हरी प्याज 75 80
धनिया 400 410
भिंडी 30 35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed