फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   varishthon ko kaish ka plaan phel, kaheen baahar nikaala to kaheen lautaaya

वरिष्ठों को कैश का प्लान फेल, कहीं बाहर निकाला तो कहीं लौटाया

Sat, 19 Nov 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
 varishthon ko kaish ka plaan phel, kaheen baahar nikaala to kaheen lautaaya
नकदी का ख्‍ाेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्र सरकार ने शनिवार को केवल वरिष्ठ नागरिकों को कैश वितरित करने के आदेश दिए थे, लेकिन अधिकतर बैंकों में वरिष्ठों को दरकिनार कर हर कोई लाइन में लगा नजर आया। बैंकों में कैश नहीं होने के चलते लोग मायूस होकर लौटे। इसके साथ जिनको कैश मिला, उनके अंगुली पर स्याही लगाने के इंतजाम नदारद नजर आए।
विज्ञापन

जिले की बैंकों में भीड़-भाड़ नजर आई। सप्ताह का आखिरी दिन होने के चलते लोग नकदी निकासी को पहुंचे। इस दौरान बैंकों में केंद्र सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ीं। वरिष्ठ नागरिकों को नकदी देने का फरमान हवा में रह गया। वरिष्ठजन कतारों को छोड़ भटकते नजर आए। जिले के कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में वरिष्ठ जनों को 12 बजे तक कैश का वितरण किया गया। इसके बाद शेष लोग लौट गए। केनरा बैंक में भी काउंटर लगाकर सभी को कैश का वितरण किया गया। लेकिन जल्दी कैश खत्म हो जाने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं, इलाहाबाद बैंक में भीड़ का आलम नजर आया। यहां वरिष्ठ जन लाइन छोड़कर भटकते दिखे। भीड़ अधिक होने के चलते लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के अरुणा नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में शाखा प्रबंधक ने भीड़ में से वृद्धों का चयन कर कैश का वितरण किया। जिले के अवागढ़, सराय अगहत, मारहरा, मिरहची, अलीगंज, जलेसर, निधौलीकलां, सकीट में भी कुछ ऐसे ही हालात नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बेरीकेडिंग कराकर लगाई लाइन
जीटी रोड स्थित केनरा बैंक शाखा पर लाइन को व्यवस्थित करने के लिए बेरीकेटिंग की व्यवस्था की गई। यहां स्थित एटीएम पर भी लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रित किया।
----------
बोले बुजुर्ग
इलाहाबाद बैंक पर सुबह आठ बजे से लाइन में खड़ा हूं। शनिवार को सीनियर सिटीजन को कैश दिया जाना था, लेकिन हमें लाइन से बाहर कर दिया।
-राम प्रकाश कुलश्रेष्ठ
बैंक के बाहर लगी लाइन में हर उम्र के लोग खड़े हैं। धक्का-मुक्की के चलते पांव लड़खड़ा रहे हैं। बैंक में वरिष्ठजनों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
-बुजुर्ग रामखिलाड़ी
शनिवार को केवल वरिष्ठजनों को नकदी देनी थी, लेकिन बैंकों में आदेश की धज्जियां उड़ रही हैं। वरिष्ठों को छोड़ सबको कैश मिल रहा है।
-नरेंद्रपाल सिंह
केनरा बैंक के बाहर खड़ा रहा, लेकिन कैश नहीं मिल सका। बैंक वालों ने कैश नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया। -डब्ल्यू पी चंद्रा
स्टेट बैंक के बाहर लाइन में लगा रहा। बाद में मैनेजर ने अलग ले जाकर वरिष्ठों को कैश दिलाया। -खड़े केसी सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed