फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Van Mahotsav will start from 1st with plantation of 15 thousand saplings

Etah News: 15 हजार पौधरोपण के साथ एक से शुरु होगा वन महोत्सव

Thu, 26 Jun 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 26 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav will start from 1st with plantation of 15 thousand saplings
एटा। प्रदेश में एक जुलाई से सात जुलाई तक कई सारे पौधे लगाकर वन महोत्सव का आगाज किया जाएगा। वहीं जिले में शीतलपुर ब्लॉक के रारपट्टी गांव में पौधरोपण के साथ वन महोत्सव शुरू होगा।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी जिले को 26 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। एक जुलाई को वन विभाग की ओर से शीतलपुर ब्लॉक के गांव रारपट्टी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वन विभाग के एसडीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि रारपट्टी में वन विभाग गांव के ग्राम प्रधान के माध्यम से करीब 15 हजार पौधे रोपित करेगा। यहां पर जनप्रतिनिधि के माध्यम से बरगद और केंडी के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं 2 जुलाई को शहीद स्मारक पर शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी के माध्यम से शहजन और पापड़ी के पौधे लगाए जाएंगे। 3 जुलाई को लोथरा मंदिर, चार जुलाई को सकतपुर मंदिर पर ग्राम प्रधान के माध्यम से पौधरोपण कराया जाएगा। 5 जुलाई को सर्वोदय इंटर कॉलेज में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड इमली, आवंला और बेल के पौधे लगाएंगे। 6 जुलाई को बेबर नहर फीडर पर ग्राम प्रधान के माध्यम से कंजी शीशम और बरगद के पौधे लगाए जाएंगे। 7 जुलाई को शहर में जिला पंचायत सदस्य के माध्यम से आम, अमरुद, और कटहल के पेड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed