फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Van Mahotsav will begin in the district on July 5

पांच जुलाई को जिले में होगा वन महोत्सव का आगाज

Sat, 02 Jul 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav will begin in the district on July 5
एटा। हर साल की तरह इस साल भी वृहद पौधरोपण किया जाएगा। इस साल जिले को 27 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। पांच जुलाई को वन महोत्सव मनाया जाएगा। वन विभाग द्वारा इसकी तैयारी भी कर ली गई है। जिले की 10 पौधशाला में करीब 42 लाख पौधे तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार 27 लाख 39 हजार 988 पौधे रोपे जाएंगे। जिसके सापेक्ष वन विभाग ने 42 लाख 62 हजार 957 पौधे तैयार किए हैं। पौधरोपण का शुभारंभ एक जुलाई को किया चुका है। सात जुलाई तक पोधरोपण कर वन महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। वहीं इस साल अमृत महोत्सव उद्यान, नगर वन, शक्ति वन, फूड फोरेस्ट वनों की भी स्थापना की जाएगी। सात जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर वन महोत्सव के रूप में पौधारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएफओ सौरीष सहाय ने बताया कि पांच जुलाई को मारहरा ब्लॉक के ग्राम नवीनगर में वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विधायक, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। वहीं छह जुलाई को कासगंज रोड स्थित 43वीं वाहिनी पीएसी में शक्ति वन की स्थापना की जाएगी। सात जुलाई को शीतलपुर ब्लॉक के रारपट्टी में खाद्य वन की स्थापना की जाएगी। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की ओर से पांच लाख पौधे रोपे जाएंगे। वहीं 22 लाख पौधे अन्य सरकारी विभागों द्वारा लगाए जाएंगे। जिसका विभागवार लक्ष्य जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पांच जुलाई को वन महोत्सव मनाया जाएगा। पांच से सात जुलाई तक 22 लाख पौधे लगाए जाएंगे। विभाग की ओर से सारी तैयारी की जा चुकी है।
- सौरीष सहाय, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed